रक्सौल आईसीपी में विश्व योग दिवस पर भव्य योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल द्वारा संस्कृति सप्ताह-2026 के तहत 26 जुलाई को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। परिषद ने कार्यक्रम के कवरेज के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया को आमंत्रित किया है।

रक्सौल: विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) परिसर रविवार की सुबह योगमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल एवं भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण, रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीपी प्रशासक कुमार राजीव रंजन, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अम्बरीष चौबे, योग प्रशिक्षक चन्देश्वर प्रसाद साह, डॉ. विजय कुमार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सचिव नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त हो गया।

 

इस अवसर पर परिषद की ओर से सभी योग साधकों का गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया गया। वहीं आईसीपी प्रशासक कुमार राजीव रंजन, असिस्टेंट कमांडेंट अम्बरीष चौबे, डॉ. विजय कुमार, शिक्षाविद डी.एन. कुशवाहा, अंतरराष्ट्रीय जन सेवा संगठन की मीतू गुप्ता, काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी तथा माहेर ममता निवास के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन कर रहे उद्घोषक सुनील कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर चुका है। योग मन, मस्तिष्क और शरीर के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच प्रदान करता है।

 

योग प्रशिक्षक चन्देश्वर प्रसाद साह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण कला है। उन्होंने प्रतिभागियों को कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं अनुशासन देखने को मिला।

 

आईसीपी प्रशासक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वास्थ्य और आरोग्य का पर्याय बन चुका है। बदलती जीवनशैली तथा बढ़ते तनाव के दौर में योग व्यक्ति को निरोग, संतुलित एवं प्रसन्न जीवन प्रदान करने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।

 

परिषद के सचिव नरेश कुमार, संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया, पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह, संस्कार संयोजक तथा सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से कहा कि योग भारत की महान सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मन, बुद्धि एवं आत्मा के समन्वय का विज्ञान है, जो आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं जीवन में संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

 

कार्यक्रम संयोजक अरविंद जायसवाल ने कहा कि आज जब पूरा विश्व तनाव, अवसाद और असंतुलित जीवनशैली जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब योग मानवता के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” को अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है।

 

कार्यक्रम के समापन पर भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण की ओर से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं योग प्रशिक्षक चन्देश्वर प्रसाद साह को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण, सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

 

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। इसके बाद परिषद एवं आईसीपी प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों के बीच अल्पाहार एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए।

 

योग शिविर को सफल बनाने में उमेश सिकारिया, अरविंद जायसवाल, नीतेश कुमार सिंह, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, विजय कुमार साह, सुरेश धानोठिया, योगेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार, संतोष कुमार, विनोद रौनियार, मनोज सिंह, दिनेश प्रसाद, प्रतीक कुमार सहित परिषद के अन्य सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

 

शिविर में टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स रक्सौल के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव राजकुमार रौनियार, लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष बिमल सर्राफ, गणेश अग्रवाल, वसंत जालान, साहु युवा मंच के सुरेश कुमार, गुड्डू खेतान, अनिता गुप्ता, मीरा कुशवाहा, सुनीता मधुकर, सुशीला धानोठिया, सारिका जालान, अख्तर सैफी, श्याम बाबू सिंह, सुरभि सिंह, प्रिया रानी, प्रदीप कुमार दास, सुरेश चन्द्र वर्मा, प्रकाश कुमार, राहुल गुप्ता, संतोष कुमार, नारायण कुमार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, भूमि पत्तन कर्मी, एसएसबी के जवान तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

इस कार्यक्रम की जानकारी