आदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक, 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक, 45 लीटर नेपाली शराब और एक वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में श्यामपुर चौक पर की गई।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के क्रम में आदापुर थाना कांड संख्या 265/26 (दिनांक 31 जुलाई 2026) से संबंधित चोरी की एक बाइक के साथ भूषण ठाकुर (पिता- स्व. दुखी ठाकुर), निवासी चिकनी, थाना हरपुर को गिरफ्तार किया गया।
इसी दौरान सोनू कुमार (पिता- रामेश्वर महतो), निवासी पिपरा, थाना दरपा को 120 पीस नेपाली कस्तूरी और 30 पीस नेपाली एम्बिशन शराब सहित कुल 150 पीस (करीब 45 लीटर) शराब एवं एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, वाहन जांच के दौरान टीआर संख्या 1127/23 के वारंटी अशोक पांडेय (पिता- स्व. मुरारी पांडेय), निवासी चैनपुर, थाना आदापुर को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
