चोर दूर का नहीं, गांव का ही! रमा देवी ने जताई आशंका, 9 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं
आदापुर। थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव स्थित पूर्व सांसद रमा देवी और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के पैतृक आवास में नौ अगस्त की रात हुई चोरी की घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। मंगलवार को पूर्व सांसद रमा देवी अपने पैतृक आवास पहुंचीं। उनके साथ जदयू के पूर्व एमएलसी व वरीय नेता सतीश कुमार, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश महासचिव रतन सिंह पटेल, समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा समेत कई शुभचिंतक मौजूद रहे।

रमा देवी ने घटना को बेहद आश्चर्यजनक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि घर के लोग करीब दो महीने के लिए बाहर क्या गए, उनके घर में चोरी हो गई। उन्हें आशंका है कि चोरी करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि गांव के अगल-बगल या मोहल्ले का ही कोई व्यक्ति हो सकता है। हालांकि, यह पुलिस जांच का विषय है और जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
उन्होंने बताया कि घर से नीले रंग की एक गंजी बरामद हुई है। उन्होंने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात से इस कपड़े की जांच कराने और उससे कोई सुराग मिलने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा है। रमा देवी के अनुसार, वह एसपी से लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने एसपी से कहा है कि अब तक जिस तरह मेहनत की गई है, थोड़ी और मेहनत की जाए तो चोर जल्द पकड़ा जा सकता है। उन्होंने आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी से भी दो बार बात की है।
रमा देवी ने बताया कि घटना के बाद दो बार डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर जांच कराई गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात समेत पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व सांसद ने कहा कि यदि कोई बाहरी चोर होता तो घर में रखी बंदूक भी ले जा सकता था। लेकिन बंदूक सुरक्षित है। उन्होंने यह भी बताया कि अलमारी की चाबी का गुच्छा बेड के नीचे रखा था। बाहरी व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी होना मुश्किल है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आशंका है कि चोरी करने वाला व्यक्ति गांव या आसपास का ही हो सकता है, जिसे घर के बारे में जानकारी थी।
रमा देवी ने पुलिस से मामले में और तेजी से जांच कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चोरी करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिसे उनके मरे हुए बाप-दादा भी याद रखें कि उनके घर में चोरी करने का अंजाम क्या होता है।आदापुर। थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव स्थित पूर्व सांसद रमा देवी और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के पैतृक आवास में नौ अगस्त की रात हुई चोरी की घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। मंगलवार को पूर्व सांसद रमा देवी अपने पैतृक आवास पहुंचीं। उनके साथ जदयू के पूर्व एमएलसी व वरीय नेता सतीश कुमार, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश महासचिव रतन सिंह पटेल, समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा समेत कई शुभचिंतक मौजूद रहे।
रमा देवी ने घटना को बेहद आश्चर्यजनक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि घर के लोग करीब दो महीने के लिए बाहर क्या गए, उनके घर में चोरी हो गई। उन्हें आशंका है कि चोरी करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि गांव के अगल-बगल या मोहल्ले का ही कोई व्यक्ति हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
उन्होंने बताया कि घर से नीले रंग की एक गंजी बरामद हुई है। रमा देवी ने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात से इस कपड़े की जांच कराने और उससे कोई सुराग मिलने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बताया कि वह एसपी से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने एसपी से कहा कि पुलिस ने अब तक काफी मेहनत की है, लेकिन थोड़ी और मेहनत की जाए तो चोर जल्द पकड़े जा सकते हैं।
रमा देवी के अनुसार, उन्होंने आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी से भी दो बार बात की है। घटना के बाद दो बार डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर जांच कराई गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात और पुलिस की ओर से उन्हें जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।
पूर्व सांसद ने चोरी के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहरी चोर होता तो घर में रखी बंदूक भी ले जा सकता था, लेकिन बंदूक सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि अलमारी की चाबी का गुच्छा बेड के नीचे रखा था। ऐसे में उनका मानना है कि चोरी करने वाले को घर के बारे में जानकारी रही होगी। इसी आधार पर उन्होंने गांव या आसपास के किसी व्यक्ति पर आशंका जताई।
आसपास की चोरी की घटनाओं पर भी चिंता
रमा देवी ने सिर्फ अपने घर में हुई चोरी को लेकर ही पुलिस से कार्रवाई की मांग नहीं की, बल्कि आदापुर थाना क्षेत्र और आसपास हो रही अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जितनी भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं, पुलिस उनकी लगातार मॉनिटरिंग करे और सभी मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी से कहा कि चोरी के मामलों में कानून के साथ किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पुलिस को लगातार निगरानी रखते हुए आरोपियों तक जल्द पहुंचना चाहिए।
रमा देवी ने पुलिस से इस मामले में तेजी से जांच कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चोरी करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि उन्हें याद रहे कि किसी के घर में चोरी करने का अंजाम क्या होता है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है। चोरी में किसकी संलिप्तता है, इसका खुलासा जांच पूरी होने और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही हो सकेगा।
