हरपुर: हत्या के प्रयास और दहेज हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हरपुर (पूर्वी चंपारण): हरपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास और दहेज हत्या के आरोप में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
हरपुर: हत्या के प्रयास और दहेज हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
हरपुर थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास और दहेज हत्या के दो मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कार्रवाई।

हरपुर (पूर्वी चंपारण)। हरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास तथा दहेज हत्या के मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पहले मामले में हरपुर थाना कांड संख्या 91/26 के तहत वादिनी सविता देवी, पति करण साह, निवासी नायक टोला, थाना हरपुर के आवेदन पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 74, 352, 351(2), 304, 115(2), 126(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में नामजद आरोपित हरिओम यादव, पिता प्रभु यादव, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

वहीं, दूसरे मामले में हरपुर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत बेलवा गिरी निवासी बबली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बबली कुमारी को जहर खिलाकर उसकी हत्या की गई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 80, 85, 115(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज करते हुए नामजद आरोपित बजरंगी ठाकुर, पिता ललन ठाकुर, निवासी बेलवा गिरी, थाना हरपुर, जिला पूर्वी चंपारण, को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अन्य तथ्यों की जांच जारी है और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।