सहयोग शिविर के बीच गम्हरिया कला विद्यालय की बदहाली भी आई सामने, जिला कल्याण पदाधिकारी ने अधिकारियों की उपस्थिति पर जताई नाराजगी
जांच में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को चिह्नित किया गया।
आदापुर। प्रखंड की गम्हरिया कला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। वहीं दूसरी ओर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था पर भी छात्रों और ग्रामीणों ने कई सवाल उठाए।स्वास्थ्य विभाग के विजन सेंटर द्वारा 80 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को चिह्नित किया गया।
