बंजरिया । प्रखंड अंतर्गत हड़वा टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 4.5 वर्षीय अंकुश कुमार की दुधौरा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अंकुश कुमार, सुधन मुखिया एवं सुशीला देवी का बड़ा पुत्र था। परिवार में दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके पिता रोज़गार के सिलसिले में बाहर मजदूरी करते हैं।ग्रामीणों के अनुसार हड़वा टोला दुधौरा नदी के किनारे बसा हुआ है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी लोगों के दरवाजे तक पहुंच गया है। घर से बाहर निकलते ही नदी का बांध पड़ता है। खेलते-खेलते मासूम अंकुश का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण बंजरिया थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी, जबकि गांव का चौकीदार भी मौके पर मौजूद रहा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया गया।इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने नदी किनारे बसे इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और बाढ़ के दौरान विशेष निगरानी की मांग प्रशासन से की है।
दुधौरा नदी में डूबने से 4.5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply